छापामारी में देसी शराब की छह भट्ठियां ध्वस्त की

शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया

हंटरगंज. उत्पाद विभाग ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान जबड़ा गांव में संचालित शराब की छह भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही तैयार जावा महुआ व शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया. इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया, उस पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया. उत्पाद विभाग के एसआई आशीष पांडेय ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया. देसी शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अभियान में उत्पाद विभाग के एसआई आशीष पांडेय, अभिषेक आनंद समेत कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >