पीएम किसान योजना में गड़बड़ी करने वाले छह कंप्यूटर ऑपरेटर सेवा मुक्त

अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने जारी किया आदेश

: अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने जारी किया आदेश चतरा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग से कार्यरत छह कंप्यूटर ऑपरेटरों को सेवामुक्त कर दिया है. इस संबंध में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने आदेश जारी किया है. सेवा मुक्त होने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों में भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय चतरा में कार्यरत दरक्शां कासिफ, लावालौंग अंचल कार्यालय की लक्ष्मी कुमारी, कुंदा अंचल कार्यालय के निरंतर कुमार पांडेय, पत्थलगड्डा अंचल कार्यालय के महेश कुमार, सिमरिया अंचल कार्यालय के अमरदीप कुमार व चतरा अंचल कार्यालय में कार्यरत शिशु कुमार शामिल हैं. जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2023 व 2024 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा जान बूझ कर लाभुकों का गलत तरीके से डायरेक्ट न्यू इंट्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया था. जिसके बाद मामले की जांच की गयी. संयुक्त जांच प्रतिवेदन में उक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की संलिप्तता पायी गयी. उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उक्त छह कंप्यूटर ऑपरेटरों को सेवा मुक्त किया गया. इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी एम-4 सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड रांची को जानकारी दी गयी है. अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त कर्मियों से कार्यालय का कार्य तुरंत बंद करने, संबंधित सभी सरकारी उपकरण व सामग्री वापस लेने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि लगभग 11 हजार किसानों की फर्जी ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल में इंट्री की गयी थी, जिसमें करोड़ाें रुपये अयोग्य लाभुकों को भुगतान कराया गया. मामला सामने आने के बाद फर्जी ढंग से की गयी इंट्री डिलीट करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >