टंडवा. सिदपा गांव में महिला और पुरुष को एक कमरे में बंद करने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने घटना के एक अन्य आरोपी पंकज कुमार (पिता- जगदेव महतो), डहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कांड संख्या 207/26 के तहत दर्ज था मामला
बताया गया कि घटना को लेकर कांड संख्या 207/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच और कार्रवाई के दौरान पंकज कुमार को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.
पहले भी दो आरोपी जा चुके हैं जेल
इस मामले में पुलिस इससे पूर्व भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इस संबंध में सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने जानकारी दी.
