अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो घायल

थाना क्षेत्र के बघमरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के बघमरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में रांची के साकेत नगर विहार निवासी दवा प्रचारक मैनेजर रंजन कुमार व हजारीबाग की पार्वती कुमारी घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर एसआइ अशोक पांडेय दल बल के साथ वहां पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों कंपनी के काम से चतरा जा रहे थे. इस बीच बघमरी गांव समीप मुख्य सड़क के किनारे उखाड़े हुए महुआ पेड़ के गढ़े में स्कूटी अनियंत्रित हो गयी. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >