आहर में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, गांव में मातम

स्कूल से लौटकर खेलने के दौरान गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक की आहर में डूब जाने से मौत हो गयी.

प्रतापपुर. स्कूल से लौटकर खेलने के दौरान गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक की आहर में डूब जाने से मौत हो गयी. मृतक बालक की पहचान जोगियारा पंचायत के कुब्बा निवासी भोला गंझू के आठ वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गयी. बताया जाता है कि अजय स्कूल से पढ़ाई कर वापस घर आया. उसके बाद खेलने चला गया था. इसी दौरान वह बगल के आहर के नजदीक खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >