इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी (चतरा). सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की बैठक शनिवार को हुई. इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्यूष कुमार राणा को अध्यक्ष, बीजेश प्रसाद को सचिव और रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
रणजीत सिंह, अशोक कुमार सिंहा, समीर कुमार सिंहा और श्याम सुंदर राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी प्रीतम राणा, रावण प्रभारी अनिल राणा तथा चंदा प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल सिंह, उत्तम राणा, हेमंत सिंहा, दीपक यादव और अनिल राणा को दी गयी.
बसंत नारायण सिंह, विनय कुमार सिंहा, लक्ष्मी सिंह, नवीन कुमार सिंहा और अभिमन्यु राणा को संरक्षक बनाया गया.
नौ दिन पंडाल में दिखेगी धार्मिक कथा
समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
आकर्षक पंडाल बनाने की जिम्मेदारी रोमियो टेंट हाउस को दी गयी है, जबकि लाइटिंग और साउंड की जिम्मेदारी पवन दांगी को सौंपी गयी है. नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा मंडप परिसर में परदे पर रामायण, महाभारत या कृष्ण लीला का प्रदर्शन किया जायेगा.
विजयादशमी पर होगा आकर्षक रावण दहन
विजयादशमी की शाम आकर्षक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. समिति की ओर से इसे भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है.
मौके पर पूर्व अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंहा, राजाराम सिंह, रोहित सिंह, रामप्रसाद राणा, अमित सिंह, जीतू सिंहा, भोला राणा, जय सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे
ये भी पढ़ें: कांस के फूलों से सजी झारखंड की धरती, सफेद चादर सा दिख रहा ग्रामीण इलाका; त्योहारों की आहट
