संत रैदास ने समानता व मानवता का संदेश दिया

संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनायी गयी

संत शिरोमणि रैदास की जयंती मनायी गयीचतरा. शहर के चौर मुहल्ला में रविवार को आंबेडकर क्लब द्वारा संत शिरोमणि गुरु रैदास की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में बसपा झारखंड स्टेट जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास व विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान वार्ड पार्षद माया देवी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने संत रैदास के जीवन, विचारों व सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्होंने समता, समानता व मानवता का संदेश दिया. संत रैदास ने जाति-पाति व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया. कार्यक्रम में लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु राम ने की. संचालन सुजीत कुमार ने किया. मौके पर वीरेंद्र दास, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद राज, दिनेश दांगी, राजेश राम, राहुल कुमार, जितेंद्र राम समेत कई उपस्थित थे.

बैठक में साहू समाज की एकजुटता पर बल

सिमरिया. अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की बैठक रविवार को सिमरिया इंटर कॉलेज में प्रखंड अध्यक्ष सेवा साहू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें समाज के उत्थान व विकास पर चर्चा की गयी. साथ ही समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज के प्रति कार्य करने को कहा गया. समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया. बैठक में 22 फरवरी को साहू समाज के प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर पगार गांव में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, मुखिया नरेश साव, करम साव, कृष्णा साव, रमन कुमार साहू, संदीप साहू, प्रदुमन साव, सत्येंद्र आर्य, अमित साहू, ईश्वरी साव, रेणु साव, अर्जुन साव, संजय साव, कुलदीप साव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >