चतरा. इंकलाबी नौजवान सभा की चतरा जिला इकाई की बैठक बंधन पैलेस में हुई. अध्यक्षता जिला सचिव आशीष कुमार प्रजापति ने की, जबकि संचालन पंकज कुमार ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित थे.
रोजगार को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर सवाल
मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के बाद भी हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सफल नहीं रही है. उन्होंने युवाओं से रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर संगठित होने की अपील की.
बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर संगठन की ओर से बेरोजगार दिवस मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को था.
अक्टूबर तक चलेगा शिक्षा सुधारो अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्टूबर 2026 तक जिलेभर में "स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो" अभियान चलाया जायेगा. इसके साथ ही आरवाइए का सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.
ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में सुकुल गंझू, इंद्रदेव भोक्ता, सुकनी देवी, अनिल कुमार, लाल मोहन कुमार, रामनाथ गंझू आदि उपस्थित थे.
