प्रतापपुर में राजद का दावत-ए-इफ्तार

इफ्तार के पूर्व देश, राज्य व क्षेत्र में अमन, चैन, शांति व खुशहाली की कामना की गयी.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मेराज अंसारी के आवास पर सोमवार की शाम राजद द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मुख्य रूप से शामिल हुए. इफ्तार के पूर्व देश, राज्य व क्षेत्र में अमन, चैन, शांति व खुशहाली की कामना की गयी. इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पवित्र महीना रमजान अंतिम चरण में है, उन्होंने ईद पर्व को आपसी भाईचारगी व शांति सद्भाव के साथ मनाने की बात कही. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, पूर्व थाना प्रभारी कासिम अंसारी, गणेश प्रसाद, नंदु सिंह, भोला प्रसाद, सूर्यदेव यादव, खेदु यादव, रकीबुल इमाम, विनोद गुप्ता, सेराज अंसारी ,हजारी प्रसाद, सन्मुख यादव, रविंद्र कुमार राबो, जितेंद्र सार्थक, रोहित यादव, विशुनदेव अंगार, इंद्रजीत कुमार, बौध यादव, सुरेंद्र यादव, राशो खान, परवेज आलम व अरविंद सिन्हा समेत अन्य उपस्थित थे.

दावत-ए-इफ्तार में दिखी भाईचारे की मिसाल

हंटरगंज. प्रखंड के डटमी गांव में सोमवार की देर शाम राजद नेता प्रभु दयाल यादव द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद भोगता, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप उपस्थित हुए. इफ्तार में सामाजिक सौहार्द्र व आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए. इफ्तार से पूर्व देश व राज्य की तरक्की, अमन-शांति व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गयी. मौके पर डॉ जे भूषण, डॉ रेहान अहमद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मसीर आलम, पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे, पंचायत समिति प्रतिनिधि इदरीश अंसारी, उमेश पांडेय, छेतेश्वर यादव के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >