बंदी की मौत के बाद चतरा का पोस्ट ऑफिस चौक जाम, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

चतरा मंडलकारा में एक बंदी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया. जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

मो० तसलीम की रिपोर्ट

चतरा स्थित मंडलकारा में बंदी की मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और काफी संख्या में ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया. परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का आरोप है कि जेल में बंदी को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसकी मौत हुई है. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. जाम के कारण पोस्ट ऑफिस चौक के आसपास आवागमन प्रभावित हो गया है.

ये भी पढ़ें: चतरा में इलाज के दौरान 8 माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के मामले में बंदी मृतक बंदी मंटू सिंह उर्फ दिलेश गंझु 15 अप्रैल 2024 से मंडलकारा में बंद था. को रखा गया था. जेल में शनिवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बंदी मंटू (22) पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव निवासी शंकर गंझु उर्फ शंकर सिंह के पुत्र था. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद जेल प्रशासन ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया. टीम में हंटरगंज सीओ सह दंडाधिकारी रितिक कुमार, डॉ. अजहर, डॉ. विनय मेहता व डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी शामिल थे.


किन परिस्थितियों में उठाया कदम, जांच जारी

बंदी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस जेल के अंदर की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.//

ये भी पढ़ें: चतरा में आर्म्स व सीएलए एक्ट के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का लगाया आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >