मृतका के पति को मिला बीमा योजना का लाभ

गुदरी बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में उन्हें दो लाख रुपये का चेक दिया गया.

चतरा. सदर प्रखंड की गोढ़ाई पंचायत के बारा गांव निवासी स्व मीना देवी (40) के पति बालेश्वर साव को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिला. गुदरी बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में उन्हें दो लाख रुपये का चेक दिया गया. चेक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण मंडल व आरडीओ दीपक तिवारी ने दिया. महिला की मौत कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. इसके बाद बैंक में क्लेम करने पर बीमा योजना का लाभ मिला. मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम दीपक कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

मटेरियल भुगतान में देरी पर लगायी गयी फटकार

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता व भुगतान संबंधित मामले की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने पीएम आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास का जायजा लिया. साथ ही वैसे लाभुक, जिनका आवास निर्माण कार्य लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करते हुए शत प्रतिशत आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया. आवास का निर्माण कार्य पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा पर कराने की बात कही. मनरेगा में लंबित मटेरियल भुगतान के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी बीडीओ व बीपीओ को फटकार लगायी. भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए मटेरियल भुगतान व कर्मियों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, सभी बीडीओ, बीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >