मंगला जुलूस में रामभक्तों ने दिखाये परंपरागत खेल

जुलूस की शुरुआत रामनवमी महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को आशीष कुमार ने अंग वस्त्र के साथ तलवार देकर की.

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक में गाजे-बाजे के साथ मंगला जुलूस निकाला गया. जुलूस की शुरुआत रामनवमी महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को आशीष कुमार ने अंग वस्त्र के साथ तलवार देकर की. इसके बाद रामभक्तों ने भगवा झंडा के साथ-साथ तलवार भी खूब भांजी. मंगला जुलूस मुख्य चौक से निकलकर ब्लॉक मोड़ होता हुआ नीचे टोला पहुंचा. इसके बाद मुख्य चौक पहुंच कर संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व समाजसेवी जितेंद्र कुमार जीतू ने किया. मंगला जुलूस में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, मुकेश कुमार, महादेव दांगी, राजूलाल वर्मा, विकास कुमार, सुनील राणा, बालू कुमार साव, बिनोद दांगी, राजेश कुमार राजू, दशरथ दांगी समेत काफी संख्या भक्त शामिल थे.

रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रतापपुर. रामनवमी को लेकर पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया, जिसका नेतृत्व सीओ विकास कुमार टुडू व थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने किया. फ्लैग मार्च प्रतापपुर मुख्य चौक, रामपुर, बरवाटोला, बभने, सोनवर्षा, विधायक मुहल्ला समेत कई क्षेत्रों में किया गया. इस दौरान लोगो से शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की गयी. जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया. ड्रोन कैमरे की मदद से छतों की निगरानी की गयी, जिनकी छतों पर पत्थर, ईंट मिले, उन्हें जल्द हटाने की बात कही गयी. मौके पर पुलिस के कई पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >