चतरा. दो दिनो से लगातार हो रही बारिश से किसानो के चेहरे खिले हुए है. धनरोपनी के कार्य जोरो से चल रहा है. किसान सुबह ही खेतो में पहुंच कर धनरोपनी कार्य में जुट जाते है. जिससे खेत गुलजार है. धनरोपनी गीत से क्षेत्र गूंज रहा है. धनरोपनी कार्य में बच्चे भी अपने अभिभावको को सहयोग कर रहे है.
कुछ दिन पूर्व तक बारिश नहीं होने से किसान मायूस थे. बिचड़ा में दरार पड़ा हुआ था, जिससे किसानो की चिंता बढ़ती जा रही थी. बारिश होने से हरियाली आ गयी है. बारिश नहीं होने से किसान लंबी दूरी से पाइप लगा कर खेतो में पानी ला रहे थे. 18 अगस्त तक 68.72 प्रतिशत धनरोपनी हुआ है.
अगस्त में अब तक सामान्य वर्षापात 310.8 एमएम के जगह 123.6 एमएम बारिश हुई है. इसके पूर्व जून माह में 9.5 मिमी व जुलाई माह में 134.5 मिमी बारिश हुई थी. जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि धान का लक्ष्य 36500 हेक्टेयर है. जबकि 25086 हेक्टेयर धान का अच्छादन हुआ है.
ये भी पढ़ें: बारिश बनी आफत, मयूरहंड में मिट्टी का घर गिरा, परिवार के सामने रहने का संकट
ये भी पढ़ें: 10 दिन से थमे हैं हाइवा के पहिए! चतरा में कोयला-फ्लाई ऐश ढुलाई बंद
