बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर, कुरैशी मुहल्ले में बिजली का संकट

चतरा के कुरैशी मुहल्ले में ट्रांसफार्मर जलने से लोग अंधेरे में हैं. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

चतरा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित कुरैशी मुहल्ले के लोग लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान हैं. मुहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने से कभी लो वोल्टेज तो कभी एक फेज बिजली की समस्या बनी रहती है. गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा मुहल्ला अंधेरे में है.

बिजली गुल तो पानी की भी बढ़ी परेशानी

बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. वहीं मोटर नहीं चलने के कारण पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है. मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की है.

100 की जगह 200 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग

वार्ड पार्षद आबिद हुसैन ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मुहल्ले के लोड के लिए पर्याप्त नहीं है. अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है और लोगों को कई दिनों तक बिजली संकट झेलना पड़ता है.

मुहल्ले के मो एहसान, मो हासिम, मो इम्तियाज, बबन, उदय, फारूक, नौशाद आलम, आदिल मंसूरी, जाहिद मंसूरी, मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने उपायुक्त और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलकर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >