चतरा: बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह बुधवार को चतरा पहुंचे. समाहरणालय में उन्हें गॉड आफ ऑनर दिया गया. चतरा एसपी अभिषेक नैथानी,व रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार ने पौधा भेंटकर स्वागत किया.
इसके बाद आईजी समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में चतरा व रामगढ़ जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ एनडीपीएस को लेकर बैठक कर समीक्षा किया. उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से एनडीपीएस के लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया. कहा कि मादक पदार्थों से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है.
मादक पदार्थ की तस्करी व प्रयोग पर रोक लगाने के लिए आम लोगों की सभी सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए पब्लिक को आगे आना होगा.तभी अभियान सफल हो पाएगा. आम लोगों को अपने और अपने बच्चों के साथ-साथ समाज का भी चिंता होनी चाहिए.
मादक पदार्थों का तस्करी व प्रयोग नहीं रुकने से लोगों को नुकसान पहुंचेगा. आगे उन्होंने कहा कि अनिगल रूप से अर्जित की गयी संपत्ति को जब्त किया जाएगा. आईजी ने कहा कि इस बार अभियान चलाकर सैकड़ो एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया.
साथ ही खेती करने वालों पर कार्रवाई की गयी. तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहा है.जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मादक पदार्थ जब्त किया गया है. गरीब भोले- भाले जनता को लालच देकर अफीम की खेती करने वालों को पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. आईजी ने कहा कि को हजारीबाग में बैठकर एनडीपीएस के मामलों की समीक्षा कर चुके हैं. आज चतरा व ब रामगढ़ जिला के एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की गयी. बैठक में छात्र एसडीपीओ सनी वर्धन, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे भाउ साहब , टंडवा एसडीपीओ प्रभात कुमार बरवार समय चतरा व रामगढ़ के कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
