अवैध खनिजों के खिलाफ कार्रवाई का हर माह प्रतिवेदन उपलब्ध करायें : उपायुक्त

अवैध खनिजों के खिलाफ कार्रवाई का हर माह प्रतिवेदन उपलब्ध करायें : उपायुक्त

प्रतिनिधि, चतरा

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम से संबंधित मामले की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस मौके पर डीएमओ मनोज टोप्पो ने बताया कि मार्च व अप्रैल 2026 में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ विभिन्न थाना में कुल 11 प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 17 वाहनों को खनिज सहित जब्त किया गया है. अवैध परिवहन में पकड़े गये 30 वाहनों से नियमानुसार सात लाख 67 हजार 765 रुपये राशि वसूली गयी. उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों विशेषकर सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. डीसी व एसपी अनिमेष नैथानी ने सभी थाना प्रभारियों को सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक माह कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला खनन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. उपायुक्त ने खनिज लदे वाहनों को तिरपाल से ढक कर परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि उच्च न्यायालय व विभागीय निर्देशों के अनुरूप नियमित जांच कर अनुपालन सुनिश्चित करें. बैठक में उत्तरी वन प्रमंडल के डीएफओ राहुल मीणा, दक्षिणी डीएफओ मुकेश कुमार, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, एसडीपीओ संदीप सुमन समेत सभी सीओ, थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे.

सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने सिमरिया एसडीओ सह डीटीओ को सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सुझाव व आवश्यक पहल करने को कहा. उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड समेत अन्य के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों में कार्यरत वाहन चालको का रेंडम ड्राइविंग टेस्ट लेने का निर्देश दिया. नो इंट्री क्षेत्र में चलने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने को कहा. उन्होंने कहा कि लोडेड वाहन की गति 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए. नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलो को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, दोपाहिया वाहन चालकों को हेलमेट, पाल्यूशन, बीमा समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >