चतरा: हंटरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत

Chatra News: हंटरगंज थाना गेट के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

दीनबंधू/मो कासिफ की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले से सड़क हादसे की घटना का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह हंटरगंज थाना गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. 

महिला की पहचान 

मृतका की पहचान 60 वर्षीय कांति देवी, पति स्वर्गीय गोविंद साव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया. इस हादसे में महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई. 

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम 

घटना से गुस्साए परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण एनएच-22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रदर्शनकारियों ने मृतका के लिए उचित मुआवजे और दोषी वाहन को अविलंब पकड़ने की मांग की. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

पुलिस पहुंची मौके पर, समझाने का प्रयास जारी 

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 80 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >