चतरा. चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित हफुआ गांव के पास अनियंत्रित हाइवा चालक ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार सीमा गांव निवासी पवन कुमार घायल हो गया. वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. युवक चतरा से बाइक से अपना घर जा रहा था. इस दौरान हाइवा ने चपेट में ले लिया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जिससे सड़क की दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना पाकर सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण घायल युवक के इलाज में लगने वाली राशि देने, वाहनो की गति कम करने की मांग पर अड़े थे. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद कई घंटो से लगी सड़क जाम हटा लिया गया. इसके बाद वाहनो का आवागमन शुरू हुआ.
हाइवा के चपेट में आने से युवक घायल, कई घंटे रहा सड़क जाम
हाइवा के चपेट में आने से युवक घायल, कई घंटे रहा सड़क जाम
