कुसुंबा की बेटी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन

धरना का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने किया.

चतरा. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव की मृत बेटी के परिवार को न्याय दिलाने व अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. धरना का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने किया. मौके पर विधायक जनार्दन पासवान समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि झारखंड में बहन-बेटियों के साथ आये दिन दुष्कर्म, अपहरण और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार चुप बैठी है. हेमंत सरकार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है. उन्होंने कहा कि 24 मार्च को जब पूरा प्रदेश रामनवमी नवरात्र मना रहा था. इस बीच कुसुंबा गांव की गरीब मजदूर परिवार की बेटी को अपराधियों ने अपहरण कर दुष्कर्म कर नृशंस हत्या कर दी. घटना की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गयी, उन्होंने चिंता तक व्यक्त नहीं की. मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. अपराधियों में प्रशासन का खौफ नहीं है. आये दिन घटनाएं घट रही हैं. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय व अपराधियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसके अलावा पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मृतका के पिता को सरकारी नौकरी व राज्य सरकार से 50 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग की. मौके पर नगर उपाध्यक्ष गंगा देवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, राधा देवी, पूजा देवी, संगीता देवी, विनीता देवी, रागिनी देवी, अनिता देवी, जिला प्रवक्ता काली यादव के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, शिवकुमार चौबे, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, विनोद पांडेय, राजीव कुमार समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >