चतरा. भारत निर्वाचन आयोग व उपायुक्त के निर्देश पर मॉडल कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने बताया कि यह दिवस भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर मनाया जाता है. इस वर्ष मेरा भारत मेरा वोट भारतीय लोकतंत्र की धड़कन थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मौके पर शशि मित्तल, प्रवीर कुमार सिंह, बजरंग कुमार, अंकज सिन्हा, पूनम कुमारी, सिमरन कुमारी समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
बाइक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो युवक घायल
चतरा. शहर के जतराहीबाग के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मुहल्ला निवासी अंकित कुमार व पीयूष कुमार शामिल हैं. सदर अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से परीक्षा देने के लिए चतरा कॉलेज की ओर जा रहे थे. इस दौरान बाइक की टक्कर टेंपो से हो गयी. दुर्घटना में दोनों युवक के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आयी है. टेंपो भी पलट गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.रूपेश कुमार ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान
चतरा. राजपुर थाना के 21वें थाना प्रभारी के रूप में रूपेश कुमार ने बुधवार की देर शाम योगदान दिया. उन्होंने प्रभार ग्रहण निवर्तमान थाना प्रभारी संदीप कुमार से किया. इस मौके पर नये थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त व भय मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता होगी. अफीम का कारोबार करने वाले व पोस्ता की खेती करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
