गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इनके पास से रंगदारी और आर्थिक लेन-देन के सबूत बरामद किए गए हैं।

चतरा. पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बिहार के भोजपुर जिला गिद्धा थाना क्षेत्र के कायम नगर निवासी मो अस्फाक आलम व धनबाद जिला गोनोडीह थाना कादीर नगर निवासी (वर्तमान पता बिहार के भोजपुर जिला गिद्धा थाना क्षेत्र के कायम नगर) सद्दाब अंसारी शामिल है. अपराधियों के पास से एक मोबाइल व प्रिंस खान के सहयोगी द्वारा भेजे गये पैसा का ट्रांजेक्शन डिटेल्स की छायाप्रति बरामद किया है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर कही.

उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह के आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना में प्रिंस खान के विरूद्ध फिरौती या रंगदारी मांगने के आरोप में हंटरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में धमकी देने, रेकी करने व फायरिंग की तैयारी करने वाले हजारीबाग जिला लोहसिंघना गांव के अमन खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इसके अलावा मुर्तजा अंसारी, मो नाजिम व कृष कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा चुका है.

इस कांड के अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के विरूद्ध छापामारी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरोह के अपराधिक कृत्यों को संचालित करने वाला व पैसा रिसिव व ट्रांसफर करने वाला, रेकी करने वाला व शूटर के पास पैसा पहुंचाने वाले उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जब्त मोबाईक से प्रिंस खान के सहयोगियों व शूटरों के बीच आर्थिक लेन-देन का प्रमाण मिला है. दोनों के द्वारा विदेश से आर्थिक संबंध व लेन-देन करने की बात स्वीकार किया है. दोनो को जेल भेज दिया गया, वहीं अन्य के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी है.

गिरफ्तार सद्दाब अंसारी के विरूद्ध बैंक मोड़ व गोविंदपुर थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य मामला दर्ज है. दो करोड़ लेवी लेने के लिए कैसे हुई थी प्लानिंग एसपी ने बताया कि पूर्व में जेल गये नाजिम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी थी. उसने वादी बालू व पत्थर व्यवसायी सह लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह के घर के आसपास की थी और फायरिंग करने का प्लान था.

सद्दाब के एक भाई दुबई में है, जो गैंगस्टर प्रिंस खान के लगातार संपर्क में है. उसी के कहने पर सद्दाम धनबाद से डेढ़ लाख रूपये नकद उठाया था, जो शूटरो के बीच फोन पे से भेजा गया था. प्लानिंग के तहत पहले हवाई फायरिंग कर व्यवसायी को डरा कर उससे फिरौती की राशि दो करोड़ राशि लेने की थी. राशि नहीं देने पर उस पर फायरिंग करने का प्लान था.

एसपी ने कहा कि इस कांड में शामिल शूटर, समर्थक, सूचना देने समेत अन्य की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा. अन्य जिलो के पुलिस से मिल कर कार्रवाई की जायेगी. किसी भी तरह की धमकी की सूचना दें- एसपी एसपी ने सभी तरह के व्यवसायियों से किसी भी तरह की धमकी की सूचना देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि सूचना व सूत्र से अपराधियों पर कार्रवाई की जा सकती है. आगे उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस संगठित अपराध के विरूद्ध लगातार अभियान चलायेगी. कहा कि टेक्निकल सेल से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस खान दुबे में है. छापामारी टीम में ये थे शामिल छापामारी टीम में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, हंटरगंज थाना के एसआई नितेश कुमार प्रसाद के अलावा टेक्निकल सेल व कई जिला बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dinbandhu thakur

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >