संविधान दिवस पर दिलायी गयी प्रस्तावना की शपथ

प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बुधवार को संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलायी गयी.

कान्हाचट्टी. प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बुधवार को संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलायी गयी. प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ मनोज गोप, बीडीओ सुनील प्रकाश, थाना परिसर में थाना प्रभारी संदीप कुमार व सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया, सभी विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गयी. साथ ही मूल अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गयी. प्लस टू उच्च विद्यालय तुलबुल, बीके उच्च विद्यालय कान्हाचट्टी में छात्र-छात्राओं के बीच संविधान की प्रतियां बांटी गयी. मौके पर प्रधानाचार्य पवन कुमार, राजेश कुमार, एमओ नवीन तिर्की,मुखिया राजेंद्र राम,छोटू सिंह, लीलावती देवी, पार्वती देवी, राजेंद्र यादव, राजद प्रखण अध्यक्ष मोहमद शेरशाह समेत कई उपस्थित थे. गिद्धौर. प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, सभी पंचायत भवन परिसर में मुखिया, थाना परिसर में थाना प्रभारी व सभी विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में पीएलवी सुरेश प्रसाद राणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी. जबकि पीएम श्री मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राएं नाट्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर मुखिया जगदीश यादव, बेबी देवी, सुमीरा कुमारी, सरिता देवी, निर्मला देवी,डेगन गंझु, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया,खुशबू लता, दिगंबर पांडे,रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार वर्मा,प्रदीप कुमार,पार्वती कुमारी,निर्मल कुमार दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >