गिद्धौर. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल व कुम्हार प्रजापति महासंघ के प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद्र प्रजापति शनिवार को गिद्धौर पहुंचे. मुख्य चौक के समीप प्रखंड प्रजापति संघ के सदस्य सह शिक्षक आशेश्वर प्रजापति के नेतृत्व में फूल-माला व पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया.
सदस्यता अभियान पर दिया जोर
इस दौरान योगेश्वर महतो बाटुल व ईश्वरचंद्र प्रजापति ने प्रजापति कुम्हार महासंघ को एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने संगठन के सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया.
ये रहे उपस्थित
मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, प्रजापति प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, सचिव अजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष निरंजन प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, चरित्र प्रजापति आदि उपस्थित थे.
