हरिजन टोला में पीसीसी निर्माण कार्य शुरू

गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.

मयूरहंड. प्रखंड के पुरैनी गांव स्थित हरिजन टोला में विकास की किरण अब पहुंचने लगी है. गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. मिट्टी भरकर सड़क को लेबलिंग करने कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाता है. सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से अब उम्मीद जगी है. पीसीसी सड़क बन जाने के बाद से गांव के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. सड़क का निर्माण कार्य करा रहे पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि पुरैनी गांव का हरिजन टोला पहले विकास से कोसों दूर था. आदर्श पंचायत बनने के बाद यहां विकास का कार्य कराया जा रहा है. सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से 96 लाख की लागत से किया जा रहा है.

पुत्र अपराधी है, तो जेल भेज दीजिए, नहीं तो छोड़ दीजिए…

चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव निवासी अख्तरी खातून ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि 27 जनवरी को लावालौंग पुलिस घर से पुत्र सुहैल अंसारी को पकड़ कर ले गयी, लेकिन अब तक न तो जेल भेजा गया हैं और न ही छोड़ा गया है, जिससे काफी परेशान हैं. पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी है कि उसके बेटे को टंडवा पुलिस अपने साथ ले गयी है. उससे मिलने टंडवा गयी, तो देखा कि पुत्र हाजत में बंद है. उसे काफी मारा पीटा गया है. पुत्र से मिलने का जिद्द किया, तो थाना से बाहर निकाल दिया गया. आवेदन में कहा है कि अगर उसका पुत्र अपराधी है, तो जेल भेज दीजिए. निर्दोष है, तो छोड़ने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >