गिद्धौर में धरती आबा अभियान के तहत लगा शिविर

प्रखंड के सिंदुरबे गांव में धरती आबा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड के सिंदुरबे गांव में धरती आबा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ राहुल देव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में 54 आयुष्मान कार्ड, 12 जॉब कार्ड व 30 किसानों के बीच मक्का व मड़वा बीज का वितरण किया गया. बीडीओ ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के उत्थान को लेकर शिविर लगाया गया. वहीं दूसरी ओर शिविर की जानकारी नहीं देने पर मुखिया बेबी देवी ने नाराजगी व्यक्त की. कहा कि बीडीओ व प्रभारी पंचायत सेवक चितरंजन शर्मा ने पंचायत के मुखिया के साथ-साथ गांव के लोगों को भी जानकारी नहीं दी. शिविर का प्रचार-प्रसार भी नहीं किया. ग्रामीण शिविर के लाभ से वंचित रह गये. मुखिया ने पंचायत सचिव पर मनमाने रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. मुखिया ने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >