नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक ने किया नामांकन

नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी

चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय व वार्ड पार्षद पद के लिए नगर परिषद कार्यालय में नामांकन लिया जा रहा है. नामांकन के पहले दिन नयकी तालाब निवासी सुदेश कुमार उर्फ फंटूस ने एसी अरविंद कुमार के समक्ष नामांकन किया. नामांकन करने समर्थक व प्रस्तावक के साथ पहुंचे थे. वहीं छह लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. जिसमें सुदेश कुमार के अलावा जमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव, दिनेश कुमार, अतुर रहमान, तौफिक आलम, अभिषेक निषाद शामिल है. वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कई लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. नामांकन केंद्र के आसपास सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारी व जवानों को लगाया गया है. प्रस्तावक व समर्थक के साथ प्रत्याशी नामांकन करने पहुंच रहे हैं. चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पर्चा की खरीदारी की जा रही है. चौक-चौराहों के साथ-साथ गली मुहल्लों में भी चुनावी चर्चा होने लगी है. नामांकन चार फरवरी तक होगा. पांच फरवरी को स्क्रूटनी, छह फरवरी को नाम वापसी व सात को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. 23 फरवरी को मतदान व 27 फरवरी को मतगणना होगी. चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव लड़ने वाले कई लोग नामांकन की तैयारी में जुटे रहे. होल्डिंग टैक्स कटा कर नो ड्यूज सर्टिफिकेट ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >