सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत, एक घायल

बानो थाना क्षेत्र के बेड़ाइरगी गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी

बानो. बानो थाना क्षेत्र के बेड़ाइरगी गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बानो पाहनटोली के मजदूर बेड़ाइरगी गांव में मकान ढलाई कार्य करने गये थे. ढलाई का काम पूरा करने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर व मिक्सचर मशीन के साथ वापस लौट रहे थे. इस दौरान बेड़ाइरगी ढलान के समीप अचानक मशीन का चक्का खुल कर निकल गया, जिससे मशीन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में दो मजदूर मिक्सर मशीन के नीचे दब गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मजदूरों को मशीन के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बानो हरिजन बस्ती निवासी सुमित नायक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल गुलशन नायक का इलाज जारी है. छठ तालाब में डूबने से युवक की मौत चतरा. शहर के छठ तालाब में डूबने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ब्राह्रमणा गांव निवासी बसंत भुइयां (36) के रूप में हुई. वह साढ़ू के घर दीभा मुहल्ला आया हुआ था. दोपहर में नहाने के लिए तालाब गया था, इस दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >