प्रतापपुर. थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीओ विकास टुडू व थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने संयुक्त रूप से की. संचालन मिस्टर आलम असरफी ने किया. बैठक में महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाली पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था व झांकी के निर्धारित रूट की विस्तार से समीक्षा की गयी. पदाधिकारियों ने महाशिवरात्रि के दौरान अश्लील व भड़काऊ गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और विधि-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए शांति व अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे.