एनटीपीसी ने ग्रामीणों के बीच बांटे जूट के 300 बैग

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा की ओर से सीएसआर के तहत परियोजना प्रभावित गांव टंडवा में जूट बैग का वितरण किया गया.

टंडवा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा की ओर से सीएसआर के तहत परियोजना प्रभावित गांव टंडवा में जूट बैग का वितरण किया गया. पंचायत भवन में शिविर लगाकर ग्रामीणों के बीच 300 जूट बैग का वितरण किया गया. बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है. इससे प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगेगी. यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के प्रति एनकेएसटीपीपी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. मौके पर मुखिया सुनीत देवी, सुभाष दास समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >