लावालौंग की निशा बनी जिला टॉपर, सोनाक्षी दूसरे स्थान पर

चतरा में मैट्रिक परीक्षा का शानदार परिणाम

: चतरा में मैट्रिक परीक्षा का शानदार परिणाम

चतरा. झारखंड माध्यमिक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में चतरा जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जिले का कुल परिणाम 91.22 प्रतिशत रहा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लावालौंग की छात्रा निशा कुमारी ने 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर, जोरी की छात्रा सोनाक्षी कुमारी रही, जिन्हें 483 अंक मिले. तीसरे स्थान पर इंदुमती टिबड़ेवाल की छात्रा लक्ष्मी बाला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोकी के रंजीत महतो और महक कुमारी ने 480-480 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जगह बनायी. सुजीत कुमार मेहता ने 478 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय द्वारी के आदर्श कुमार 477 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि एसएसकेबी हाई स्कूल, इटखोरी के छात्र अक्षय कुमार ने 476 अंक लाकर छठा स्थान हासिल किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) दिनेश मिश्र ने जिले के परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में चतरा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. वहीं, उपायुक्त रवि आनंद ने भी संतोष जताते हुए कहा कि परिणाम उत्साहजनक है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे.

आदेशपाल की पुत्री मैट्रिक परीक्षा में बनी जिला टॉपर

चतरा. लावालौंग प्रखंड के काशीमहुआ निवासी प्रमोद साहू की पुत्री निशा कुमारी 97 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनी है. निशा उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग की छात्रा है. उसके पिता प्रमोद लावालौंग में स्थित मॉडल स्कूल में रात्रि प्रहरी हैं. निशा की सफलता पर माता-पिता काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि पहले उम्मीद नहीं था कि मेरी पुत्री जिला टॉपर बनेगी. वहीं निशा ने बताया कि जिस तरह से मेहनत की थी, उससे उम्मीद थी कि अच्छा परिणाम आयेगा. निशा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ टीचर व कोचिंग टीचर संदीप कुमार को दिया. साथ ही कहा कि पढ़ाई में उसका माता-पिता काफी सहयोग किया. आगे वह पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >