मुन्ना चौधरी हत्याकांड मामले के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

वशिष्ठ नगर पुलिस ने मुन्ना चौधरी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने मुन्ना चौधरी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य यादव कुंदा थाना क्षेत्र के चाय पिंजा गांव का रहने वाला है. यह जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि बारा गांव निवासी मुन्ना चौधरी की हत्या चार मई की रात कर दी गयी थी. उसका शव पांच मई को जोरीखुर्द स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया था. मृतक की बहन के आवेदन के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या 76/26 के तहत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान मामले के मुख्य अभियुक्त आदित्य को घर से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि मुन्ना चौधरी अपनी बहन के घर कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई ककनातू में रहता था. बहन कंचन देवी के अनुसार घटना के दिन मुन्ना को उसके दोस्तों ने जोरी पहुंचा देने की बात कह कर चिलोई से साथ लेकर चले थे. दोस्तों ने ही रास्ते में उसकी हत्या कर शव को एक सुनसान अर्द्धनिर्मित मकान में फेंक दिया और फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >