कान्हाचट्टी. राजपुर के बनखंडी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ में रविवार को सांसद कालीचरण सिंह व पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए. इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. मौके पर प्रदीप कुमार मौर्य द्वारा लिखित पुस्तक मां दुर्गा महात्म्य का विमोचन किया गया. सांसद ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है. उक्त पुस्तक से क्षेत्र के लोगों को अब मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी. पूर्व मंत्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. मालूम हो कि उक्त यज्ञ का प्रारंभ 19 मार्च से प्रारंभ हुआ था. इसका समापन 27 मार्च को किया जायेगा. मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, अरुण सिंह, संतोष दांगी, समिति के अध्यक्ष विकास दांगी, मुखारबिंद दांगी, घनु दांगी, इंद्रदेव दांगी समेत कई लोग मौजूद थे.
शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सांसद व पूर्व मंत्री
इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा की.
