सिमरिया में खुला जेपी ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम, सांसद ने किया उद्घाटन

सिमरिया में सांसद कालीचरण सिंह ने जेपी ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक शोरूम का उद्घाटन किया। अब स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

सिमरिया, चतरा: प्रखंड के सिमरिया-चतरा रोड स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप रविवार को जेपी ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम का उद्घाटन किया गया. शोरूम का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह और संचालक शशिकांत प्रसाद ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया.

मौके पर सांसद ने कहा कि सिमरिया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में उड़ान जैसी बड़ी कंपनी का इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम खुलना विकास का प्रतीक है. इससे लोगों को एक ही छत के नीचे उड़ान के सभी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो उपलब्ध होंगे. साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ऑटो शोरूम की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हुई है.

सांसद ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीदारी के लिए चतरा, हजारीबाग व रांची जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. लोग यहां आसानी से शोरूम से इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद सकेंगे.

वहीं, शोरूम संचालक ने कहा कि शोरूम में उड़ान कंपनी के सभी मॉडल के ऑटो उपलब्ध हैं. साथ ही आसान फाइनेंस और एक्सचेंज सर्विस की भी सुविधा दी जा रही है.

मौके पर पूर्व बीइओ जवाहर प्रसाद, जिप सदस्य देवनंदन साहू, बिनोद पांडेय, रविकांत प्रसाद, सुनील कुमार, नागेंद्र साहू, रविंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, वकील प्रसाद साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >