झारखंड में मॉब लिंचिंग, युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mob Lynching in Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आयी है. एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला. युवक जंगल में गांव के 4 लोगों को लूटने की कोशिश कर रहा था.

Mob Lynching in Jharkhand| चतरा, मो तसलीम : झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार दिया है. घटना चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई है. सौरु नावाडीह गांव में लूटपाट के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला. मृतक की पहचान राजो गंझू (20) के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम फागू गंझू है. मृतक लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव का रहने वाला था.

4 लोगों पर जंगल में 3 लुटेरों ने किया हमला

लावालौंग साप्ताहिक हाट से 4 लोग सोमवार की शाम एक बाईक पर सवार होकर सौरु नावाडीह गांव जा रहे थे. इसी दौरान हांहे-सौरु नावाडीह के बीच जंगल में लूटपाट के इरादे से 3 लुटेरे जंगल से निकले और बाईक को धक्का मार दिया. बाईक पर सवार सभी 4 युवक सड़क पर गिर गये. इसके बाद लुटेरों ने अपना काम शुरू कर दिया. युवकों को लूटने लगे.

लूटपाट करने वालों ने ग्रामीणों पर धारदार हथियार से किया वार

बाईक सवार युवकों ने इसका विरोध किया. दोनों पक्षों में मारपीट हुई. लुटेरों ने धारदार हथियार से ग्रामीणों पर वार कर दिया. इसमें 2 ग्रामीण जख्मी हो गये. इसी बीच, साप्ताहिक हाट से कुछ लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे. ग्रामीणों को देख 2 लुटेरे जंगल में भाग गये. ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसे गांव ले आये. लूटपाट में शामिल युवक की गांव में जमकर पिटाई की गयी. सामूहिक पिटाई से उसकी मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

मॉब लिंचिंग की इस घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक महीना पहले भी चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ ने एक युवक की जान ले ली थी. यह घटना शिला ओपी के बाजारटांड़ में हुई थी.

इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश

समय पर आती पुलिस, तो बच जाती युवक की जान

लुटेरे को जब ग्रामीण पीट रहे थे, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया. सूचना मिलते ही अगर पुलिस आ गयी होती, तो युवक की जान बच सकती थी. पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मंगलवार सुबह गांव पहुंचे. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें

2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

Viral Video: झारखंड में रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के भागने का वीडियो वायरल, पहले पुलिसकर्मी भागा

पकड़े जाने के डर से जहर खाने वाले दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के बुजुर्ग की रिम्स में मौत

Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >