चतरा. विधायक सह लोजपा प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ का अपहरण की जानकारी मिलते ही चतरा में भी चर्चा का विषय बन गया. विधायक के शुभचिंतक परेशान हो गये. अपहरण के समय विधायक चतरा में ही थे.
जैसे ही पुत्र के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई, वैसे ही विधायक तुरंत रांची के लिए निकल पड़े. उनके अलावा कई रिश्तेदार व शुभचिंतक वाहन से रांची रवाना हो गये. हालांकि दो घंटे के अंदर बरामदगी के बाद राहत की सांस लिया. जानकारी के अनुसार विधायक को जैसे ही पुत्र के अपहरण की सूचना मिली, वैसे ही इसकी जानकारी चतरा पुलिस को दी.
चतरा पुलिस ने तकनिकी रूप से मदद किया. इसके बाद रांची पुलिस ने उसकी बरामदगी किया. वहीं दूसरी ओर लोगो में अपहरण के कारण जानने को लेकर उत्सुक दिखे.
