टंडवा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने टंडवा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, पर्यावरणीय एवं खेल कार्यक्रमों में भाग लिया.इस दौरान कसियाडीह के बहरिया के समीप बरगद के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर लोगों ने विधायक का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया.
इसके बाद विधायक घाघरा स्थित फूलवरिया मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बूढ़ा महादेव में पूजा-अर्चना किया. उपस्थित लोग साथ ही बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया.स्वामी विवेकानंद युवा क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन. इस दौरान विवेकानंद युवा क्लब घाघरा की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
मौके पर जिला भाजपा मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी,सांसद प्रतिनिधि ईश्वर पांडे , मंडल अध्यक्ष देवंती देवी, पंसस राजेश चौधरी, वसंत राणा , प्रमोद सिंह ,मुंशी साहू ,बिनेश्वर महतो समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने में राजकुमार राणा, रोहित राणा, संजय राणा, राजेश राणा एवं सोनिया देवी सहित क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
