चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चौंकाने वाला खुलासा किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


चतरा से तसलीम की रिपोर्ट

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं.

दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला अपराध

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बानाशाम पाठकडीह निवासी कमलेश भारती और मनोज कुमार के रूप में हुई है. दोनों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने तीज पर्व के दौरान गांव में बज रहे डीजे और अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले नाबालिग को अगवा किया और फिर उसे तेतरटांड स्थित झाड़ियों की ओर ले गए.

दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से पीड़िता के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

डीजे की आवाज और अंधेरे का उठाया फायदा

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना 14 सितंबर की रात हुई थी. उस दिन गांव में तीज पर्व के अवसर पर डीजे बज रहा था और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे थे. पीड़िता भी डीजे देखने के लिए वहां गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने भीड़भाड़ और तेज आवाज का फायदा उठाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया.

15 सितंबर को झाड़ियों में मिला था शव

घटना के अगले दिन 15 सितंबर की अपराह्न पुलिस को बेसरा गांव के पास झाड़ियों में एक नाबालिग का शव पड़े होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच तेज कर दी.

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने कुंदा थाना कांड संख्या 62/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70, 64, 103(1), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

कई अहम साक्ष्य किए बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता का लाल रंग का टॉर्च, हेयर पिन, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा आरोपी कमलेश भारती का लावा कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है. अधिकारियों के अनुसार, ये बरामदगी जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल की जाएगी और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन “सतर्क” के तहत RPF की कार्रवाई, रांची में ट्रेन से 18,840 रुपये की अवैध शराब जब्त

इन अधिकारियों ने चलाया अभियान

छापेमारी अभियान में कुंदा थाना प्रभारी पु.अ.नि. अमित कुमार, स.अ.नि. अशोक कुमार मंडल, स.अ.नि. नागेश्वर पंडित, स.अ.नि. मुनेश्वर चौधरी, कुंदा थाना का सशस्त्र बल तथा चतरा तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन को मजबूत बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: सहायक आचार्य भर्ती में झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: 43 सीटें रहेंगी सुरक्षित, JSSC से मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >