चतरा. चतरा के लावालौंग प्रखंड के नावाडीह के लोहरीतरी में मंगलवार की शाम वज्रपात से रजनी देवी ( 60) पति फौदारी गंझु की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के वक्त महिला घर के पास स्थित खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी. पुत्र महेंद्र गंझु ने बताया कि अचानक बारिश शुरू हुई.बारिश के साथ वज्रपात हुआ. जिसके चपेट में उसकी मां आ गयी और मौके पर हीउनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना सीओ थाना प्रभारी को दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया . घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग.
ये भी पढ़ें: चतरा शहर का एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में हुआ तब्दील
