ऑनलाइन फार्मेंसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी दवा दुकान

ऑनलाईन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली व दवाओं पर दी जा रही भारी छूट के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंदी के तहत जिले के सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी.

चतरा. ऑनलाईन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली व दवाओं पर दी जा रही भारी छूट के विरोध में 20 मई को देशव्यापी बंदी के तहत जिले के सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. बंद का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के द्वारा किया गया. यह जानकारी चतरा डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव अनिमेष दत्ता ने बुधवार को गौरक्षणी स्थित होटल में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि अवैध ई-फार्मेसी व भारी छूट के कारण करीब पांच करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है. एआईओसीडी के द्वारा कई बार सरकार से इस पर ठोस पहल करने की मांग की गयी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों में ढील का फायदा उठा कर बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे है. जिससे एक ही प्रिस्किप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है. एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिये एंटीबायोटिक्स व नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता एमआर जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से जुड़ा है. बड़े कॉर्पोरेट संस्थान भारी छूट के माध्यम से बाजार संतुलन बिगाड़ रहे हैं. जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बिरजू प्रसाद केशरी, कोषाध्यक्ष सोहेल आलम के अलावा मंटू कुमार, मनोज कुमार, सोनू केशरी, ओमकार केशरी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >