इटखोरी. पुलिस ने चट्टी निवासी सूरज कुमार दांगी की दुकान से मोबाइल व नकद की चोरी की घटना का उद्भेदन किया है. चोरी के विभिन्न कंपनियों के 31 मोबाइल के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में हजारीबाग जिला चौपारण थाना क्षेत्र के पत्थलगड्डा (करगा) निवासी चंदन कुमार भोगता, कामेश्वर कुमार, रूबेश कुमार, महेश भोगता व चतरा जिला पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के रतुरूवा निवासी खिरोधर कुमार शामिल है. चोरों के पास से दस लाख के 31 मोबाइल के अलावा एक कैमरा, कैमरा का चार्जर व घटना में प्रयुक्त मोडिफाइड बाइक को जब्त किया गया. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा ने बुधवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि 16 मार्च को चोरोंं ने मोबाइल दुकान में चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस अधीक्षक अनीमेष नैथानी के द्वारा कांड का उद्भेदन के लिए छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने लगातार अभियान चला कर उक्त पांचों को गिरफ्तार किया. साथ ही चोरों की निशानदेही पर मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के अलावा एएसआई दुखीराम महतो, पंकज कुमार व कई जवान शामिल थे.
चोरी के मोबाइल के साथ पांच चोर गिरफ्तार
पुलिस ने चट्टी निवासी सूरज कुमार दांगी की दुकान से मोबाइल व नकद की चोरी की घटना का उद्भेदन किया है
