विज्ञान में फैजा व कला में तैबा बनी स्कूल टॉपर
चतरा. सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने तीनों संकाय में शानदार प्रदर्शन किया है. तीनो संकाय के परीक्षा में 153 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें 118 विद्यार्थी सफल रहे. कॉमर्स का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. साइंस में फैजा जसीम 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी. तनु श्री 82.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, अलवीया जैन 81.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, प्रिंस राज 80.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, सुप्रीया कुमारी व फैजान सिब्बली संयुक्त रूप से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त की है. आर्ट्स में तैबा करीम 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी. फैजा खुर्शीद 86 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, सिद्दिका तहजीब तीसरा व आदिबा अलफिया चौथे स्थान प्राप्त की. वहीं कॉमर्स में कशीन परवीन 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी. अर्पूव कुमार 73.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व कुंदन कुमार 70.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता, शिक्षक कुमार चंदन, अजीत कुमार मिश्रा सहित सभी शिक्षको ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि आने वाले समय में विद्यालय से बेहतर शिक्षा व उत्कृष्ट परिणाम दिया जायेगा.चतरा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का रिजल्ट रहा शानदार
सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया है.
