गांव-गांव विराजे भगवान विश्वकर्मा, सुख-समृद्धि और व्यापार में बढ़ोतरी की कामना

मयूरहंड के विभिन्न गांवों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और व्यापार में वृद्धि की कामना की.

मयूरहंड. चोरहा, बन्हा, महेशा, ढोढ़ी-मंधनियां समेत कई गांवों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गयी. इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की आराधना की. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, शांति, समृद्धि, विकास, खुशहाली और व्यापार में बढ़ोतरी की कामना की. पूजा को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल रहा.

बढ़ई समाज ने स्थापित की प्रतिमा

चोरहा और बन्हा में विश्वकर्मा बढ़ई समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. वहीं अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और व्यवसाय की सुख-समृद्धि की कामना की.

कई लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर आचार्य धनंजय शर्मा, अनिरुद्ध राणा, प्रसाधि राणा, बिंदो राणा, जोधन राणा, शंकर, पिंटू, श्रीकांत समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >