मनोज को आइआइटी खड़गपुर से मिली पीएचडी की उपाधि

प्रखंड के सिसई गांव के मनोज कुमार ने आइआइटी खड़गपुर से धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है.

टंडवा. प्रखंड के सिसई गांव के मनोज कुमार ने आइआइटी खड़गपुर से धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. वर्तमान में वह इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मेटेरियल्स टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर में कार्यरत हैं. पिता परमेश्वर रजक अनुमंडल कार्यालय सिमरिया में कार्यरत हैं. मनोज ने अपनी उपलब्धि के पीछे माता-पिता का हाथ बताया. कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद माता-पिता ने शिक्षा के प्रति कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे. मनोज की प्रारंभिक शिक्षा गांव के बाद जेएनवी चतरा से हुई. वर्ष 2010 में जेइइ परीक्षा उत्तीर्ण की और आइआइटी खड़गपुर में प्रवेश लिया. बीटेक व एमटेक के बाद आंध्रप्रदेश स्थित विज्ञान विश्वविद्यालय में यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्य किया. उन्होंने पुनः आइआइटी खड़गपुर से पीएचडी करने का निर्णय लिया. अपने शोधकार्य के दौरान उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक, यूनाइटेड किंगडम में लार्ड भट्टाचार्य फेलोशिप के तहत विजिटिंग रिसर्चर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला. जनवरी 2021 में वे वैज्ञानिक के रूप में सीएसआइआर-आइएमएमटी भुवनेश्वर में नियुक्त हुये, जहां वे शोध में सक्रिय योगदान दे रहे हैं. साथ ही अपने डॉक्टरेट अनुसंधान को पूरा किया. मनोज की सफलता पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक उज्ज्वल दास, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय, जिप सदस्य देवंती देवी, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, कबरा पंचायत मुखिया निलेश ज्ञाशेन, सदस्या शशिबाला, प्रो जयप्रकाश रजक, अक्षयवट पांडेय, मिथलेश गुप्ता, संजीव पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, सहायक शिक्षक संघ प्रखंड सुमन भारतीय, उदय पांडेय, धनंजय पांडेय समेत अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >