इटखोरी : झारखंड के चतरा जिले के लीटा गांव निवासी सियाराम सिंह (55) की मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना करीब दो बजे की बतायी जा रही है. हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
गांव के लोगों ने तालाब में तैरते देखा शव
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने पास के तालाब में सियाराम सिंह की शव को तैरते देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी ले गये. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, चतरा में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: पतरातू डैम में तेजी से बढ़ रहा पानी,कभी भी खुल सकते हैं फाटक; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
