चतरा. चतरा केमयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बाराडीह गांव में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान तेज हवा चलने से महुआ का पेड़ उखड़ कर घर पर गिर गया. हादसे में टिंकू भुईयां का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घर की एस्बेटस शीट टूटकर बिखर गयी. घटना के समय घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गये. पेड़ गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पीड़ित परिवार ने अंचल कार्यालय को घटना की सूचना देकर मुआवजा देने की गुहार लगायी है.
ये भी पढ़ें: चतरा के इटखोरी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत
