लोबगा तालाब का बांध टूटा, सड़क बही, 200 मीटर की दूरी के लिए 1.5 KM का सफर

तेज बारिश ने लोबगा तालाब का बांध तोड़ दिया, जिससे मुख्य सड़क बह गई. अब ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. लोग पुल और सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं.

सिमरिया. प्रखंड के लोबगा तालाब का बांध टूटने और उस पर बलोबगा तालाब का बांध टूटने से आवागमन प्रभावितनी सड़क बारिश में बह जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों को 200 मीटर की दूरी तय करने के बजाय करीब डेढ़ किमी लंबा रास्ता तय कर दूसरे सड़क मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है. वहीं, लोबगा गांव के स्कूली बच्चों को कसियाडीह विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है.

हजारों लोग करते थे इसी मार्ग से आवागमन

बांध पर बनी पीसीसी सड़क से सिमरिया और पत्थलगड्डा प्रखंड के लोग आवागमन करते थे. सिमरिया प्रखंड के लोबगा, हर्षनाथपुर, चाडरम, बानासाडी, इचाक, कसियाडीह, चंदिया व इचाबार तथा पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह, बाजोबार, कुमका, काशीबार समेत अन्य गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते थे.

18 अगस्त को तेज बारिश में टूटा था बांध

मालूम हो कि 18 अगस्त को तेज बारिश के दौरान लोबगा तालाब का बांध टूट गया था. इसके साथ ही बांध पर बनी सड़क भी बह गयी थी. घटना में किसानों की धान की फसल भी बर्बाद हो गयी थी. घटना के बाद से ग्रामीण सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं.

पुल व सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीण बबलू भोगता, सरयू कुमार, लखन पासवान, पिंटू गंझु, राजू गंझू, सुमेंद्र कुमार, रमेश महतो, रामेश्वर महतो समेत अन्य ने कहा कि बांध टूटने और सड़क बह जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सिमरिया और पत्थलगड्डा प्रखंड जाने के लिए यह मुख्य मार्ग था. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बांध पर पुल और सड़क का निर्माण कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >