कुरआन व सुन्नत के मुताबिक जिंदगी बितायें : मौलाना अबुदर्दा

प्रखंड के गांगपुर गांव स्थित मस्जिद में बुधवार को इज्मिता का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड के गांगपुर गांव स्थित मस्जिद में बुधवार को इज्मिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रो से काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया. इज्तिमा की शुरुआत मौलाना अबुदर्दा ने कुरआन पाक की तिलावत के साथ की. मौलाना ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत, शांति व भाईचारे का मजहब है. कहा कि आज के दौर में इंसान अपने रास्ते से भटक रहा है. हमें कुरआन व व सुन्नत के मुताबिक अपनी जिंदगी ढालना होगी. उन्होंने इज्तिजा में उपस्थित लोगों को अपने जीवन में नमाज, रोजा, जकात व नेक अमल करने की बात कही. साथ ही भटके हुए लोगो को सही रास्ता में लाने के लिए काम करने को कहा. इज्तिमा का समापन देश में अमन, शांति, तरक्की की दुआ मांग कर की गयी. मौके पर गांगपुर कमेटी के सदर मो. निशार, मो नईम, अब्दुल रहमान, हाफिज कलीम, मो.इलियास, नसीम अली, माजिद, इस्तियाक महफूज, रिजवान सहित कई उपस्थित थे. हिंद ट्रेडर्स दुकान से 30 हजार की चोरी सिमरिया. थाना क्षेत्र के खपिया रोड स्थित हिंद ट्रेडर्स में मंगलवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़ कर 30 हज़ार रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकानदार मो असजद ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह जब दुकान खोलने के लिए आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था. अंदर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था. ड्रॉवर का ताला टूटा हुआ मिला. उसमे रखा 30 हज़ार रुपया गायब था. भुक्तभोगी ने थाना प्रभारी से चोरो की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >