भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पढ़ाया पाठ

दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ

प्रतापपुर. राजघाट के समीप भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ, जिसमें चतरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदा, घोरीघाट व प्रतापपुर मंडल के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल उपस्थित हुए. श्री दास ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने दृढ़ संकल्प, अनुशासन व समर्पण के साथ पार्टी को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर कई उपस्थित थे.

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय

कान्हाचट्टी. प्रखंड की बेंगोकला पंचायत के बकाली चौक पर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता देवनंदन भोगता ने की. बैठक में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह 15 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती समारोह बकाली बाजार शहीद चौक में मनाया जायेगा. जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विनोद सिंह भोगता, दशरथ भोगता, लालू भारती, आशीष यादव, सुभाष कुमार यादव, राजेश सिंह भोगता समेत अन्य शामिल है. मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >