चतरा. शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित दर्जी बिगहा मोहल्ले में बिजली का पोल झुक जाने से लोगों में भय का माहौल है. पोल के झुकने के कारण बिजली के तार भी नीचे की ओर झूल रहे हैं, जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. विभाग की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि झूलते तारों के कारण बच्चों और राहगीरों को हमेशा डर बना रहता है. खासकर बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है. मोहल्ले के लोगों ने उपायुक्त एवं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से जल्द पोल को दुरुस्त कराने की मांग की है.
झुका बिजली पोल बना हादसे का कारण
विभाग की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी है
