JPSC Paper Leak: चतरा में 11वीं जेपीएससी का परचा लीक होने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर मजिस्ट्रेट

JPSC Paper Leak: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है. बताया जा रहा है कि चतरा के उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में 11वीं जेपीएससी का पेपर लीक हुआ है.

JPSC Paper Leak: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है. ऐसा परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का आरोप है. बताया जा रहा है कि चतरा के उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज में 11वीं जेपीएससी का पेपर लीक हुआ है. एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य वरीय पदाधिकारी जांच के लिए पहुंच गए हैं. अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है.

केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, प्रिंसिपल का पेपर लीक से इंकार

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया है. हालांकि, उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने इससे इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि कंट्रोल रूम में नियम के अनुसार प्रश्नपत्र का बंडल खोला गया. आरोप है कि प्रश्नपत्र के बंडल को प्रिंसिपल के चेंबर में खोला गया. वहीं, प्रिंसिपल का यह भी कहना है कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है. कोई अनियमितता नहीं हुई है.

अभ्यर्थी बोले – लीक हो गया 11वीं JPSC का प्रश्न पत्र

अभ्यर्थियों का आरोप है कि 11वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का प्रश्न पत्र लीक हो गया है, क्योंकि इसे परीक्षा हॉल में नहीं खोला गया. यह पहले से खुला था. चतरा जिले के उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने बताया कि नियम है कि प्रश्न पत्र का सील परीक्षा हॉल में 2 अभ्यर्थियों की मौजूदगी में खोला जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. प्रश्न पत्र का सील पहले से ही खुला हुआ था.

अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में जमकर की नारेबाजी

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है. इसके बाद सभी नारेबाजी करने लगे. आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र में उनके साथ बदसलूकी हुई. हंगामे की सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस और दंडाधिकारी मौके पर पहुंचे.

प्रिंसिपल बोले- पूरी प्रक्रिया का पालन हुआ, वीडियो रिकॉर्डिंग भी की

इस संबंध में जब प्रिंसिपल धनेश्वर राम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा के दौरान नियम के अनुरूप प्रश्न पत्र खोला गया. पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है. उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को निराधा बताया है.

Also Read : JPSC Paper Leak: जामताड़ा में भी जेपीएससी की परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप, जेएसएस कॉलेज मिहिजाम में हंगामा

एसडीओ, डीएसपी पहुंचे परीक्षा केंद्र, छात्रों को समझाने की कोशिश

प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चा के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, डीएसपी (मुख्यालय) रोहित कुमार रजवार और एसडीपीओ संदीप सुमन भी उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज पहुंचे. सभी ने मिलकर हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं.

लापरवाही हुई होगी, तो की जाएगी कार्रवाई

अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. अगर किसी प्रकार की लापरवाही हुई होगी, तो निश्चित तौर पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : JPSC Exam: 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा 17 को, 834 केंद्रों पर साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी लिखेंगे एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >